फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest begins outside bank over Rs 32 lakh missing from doctor's account

Ghaziabad News: चिकित्सक के खातों से 32 लाख रुपये गायब होने के मामले में बैंक के बाहर धरना शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Protest begins outside bank over Rs 32 lakh missing from doctor's account
मोदीनगर। नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार शर्मा के बैंक के दो अलग-अलग खातों से 32 लाख रुपये की रकम साफ करने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह से बैंक के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर रकम वापस नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

डॉ. एसके शर्मा अपने परिवार व विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सोमवार सुबह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थानीय शाखा पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए बैंक के बाहर टेंट लगाकर धरना देकर बैठ गए। डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थानीय शाखा में उनका बचत और चालू खाता है। आरोप है कि 17 से 19 फरवरी के बीच उनके दोनों खातों से 35 बार में 32 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप लगाया कि खातों से रकम साफ होने में बैंककर्मियों का हाथ है। शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

धरने को संबाेधित करते हुए पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर रकम वापस नहीं हुई तो वह आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा ने कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रमेश प्रजापति, डॉ.बबली गुर्जर, राहुल गुर्जर, नीरज शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, देववृत्त धामा आदि ने धरने को संबोधित किया। मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन धरना समाप्त नहीं कराया जा सका। आंदोलन के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में यातायात बाधित रहा। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने कहा कि पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed