{"_id":"6a119565c795ddd46e08ae62","slug":"property-dealer-shot-after-entering-house-in-ghaziabad-condition-critical-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जनगणना को लेकर खूनी बवाल, पड़ोसी ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जनगणना को लेकर खूनी बवाल, पड़ोसी ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 05:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 23 May 2026 05:24 PM IST
सार
गाजियाबाद की आदर्श कॉलोनी में जनगणना टीम को घर ले जाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पड़ोसी रामपाल चौधरी ने प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र त्यागी को घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में जनगणना को लेकर बवाल
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
गाजियाबाद में जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार को जनगणना टीम को घर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी ने घर में घुसकर तमंचे से गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र त्यागी को घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जलालपुर रोड स्थित आदर्श निवासी वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जनगणना कर्मचारी उनके मकान पर पहुंचे और परिवार का विवरण दर्ज किया। कर्मचारियों ने कॉलोनी के अन्य घरों की गणना के लिए वीरेंद्र से सहयोग मांगा। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह जनगणना टीम को लेकर पड़ोस में रहने वाले रामपाल चौधरी के घर पहुंचे। आरोप है कि जनगणना टीम को अपने घर आता देख रामपाल चौधरी भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडा लेकर कर्मचारियों व वीरेंद्र त्यागी के पीछे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख जनगणना कर्मचारियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आरोप है कि करीब 10 बजे रामपाल चौधरी बाइक से दोबारा वीरेंद्र त्यागी के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वीरेंद्र ने दरवाजा खोला, आरोपी ने तमंचे से उनके सीने पर गोली दाग दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और घर में अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में। उनकी पत्नी पूनम, बेटा चार साल का बेटा केशव है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल के भाई ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपी रामपाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।