फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property dealer murdered in Bulandshahr crime committed during morning walk

UP: बुलंदशहर में सुबह-सुबह प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने की हत्या

Sun, 25 Aug 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Aug 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered in Bulandshahr crime committed during morning walk
murder in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दिन निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने गुलावठी रोड पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह, कोतवाल रविरतन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए मामले की जानकारी ली। वहीं एसएसपी श्लोक कुमार ने भी कोतवाली पहुंच अधीनस्थों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी यामीन 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे। रोज की तरह वह रविवार को भी वह गुलावठी रोड स्थित इदरीस कॉलोनी में सुबह टहलने के लिए घर से साइकिल से जा रहे थे। करीब 6 बजे जैसे ही वह गुलावठी रोड से कॉलोनी की ओर मुड़े तो बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें तीन गोलियां लगी। एक गोली उनकी गर्दन को चीरते हुए निकल गई जबकि दो गोली उनके दाहिने हाथ पर लगी बताया जा रहा है कि गोली लगने से वह साइकिल से नीचे गिर गए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटियां दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। 

एक बेटा व दोनों बेटे अविवाहित है। बताया गया कि घटनास्थल के सामने ही एक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने भी कोतवाली पहुंचकर अधीनस्थों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि परिजनों ने सलीम के खिलाफ तहरीर दी है।

 

परिजनों का आरोप है कि सलीम की बेटी के रिश्ते में यामीन ने मध्यस्थता की थी। सलीम मृतक पर बेटी के ससुरालयों का पक्ष लेने का आरोप लगाता था। जिसको लेकर वह उनसे रंजिश रखता था। सलीम ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed