फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property dealer killed his wife and then shot himself

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Property dealer killed his wife and then shot himself
नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की राधाकुंज कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी (47) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी अंशु त्यागी (45) के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कनपटी से रिवाल्वर सटाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से लाइसेंसी रिवाल्वर और सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राधाकुंज कालोनी निवासी कुलदीप त्यागी के कमरे से परिजनों ने दो गोली चलने की आवाज सुनी। कमरा बंद होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में कुलदीप त्यागी और उनकी पत्नी अंशु त्यागी लहूलुहान हालत में मिले। बेटे वैभव ने तत्काल दोनों को मरियम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। आशंका जताई जा रही है कि कुलदीप त्यागी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी अंशु त्यागी के माथे पर गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिली लाइसेंसी रिवाल्वर लोड थी, उसमें तीन गोलियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप त्यागी मूल रूप से जनपद मेरठ के कस्बा खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव के रहने वाले थे। घटना के समय उनके पिता चंदस्वरूप त्यागी और दोनों बेटे वैभव और रोहित घर में मौजूद थे। चंदस्वरूप त्यागी उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक के पद से 2001 में सेवानिवृत्त हुए थे। कुलदीप का बड़ा बेटा वैभव दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करता है, जबकि छोटो बेटा रोहित जो चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रहा है।
....

मेज पर था सुसाइड नोट

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि कमरे में रखी मेज पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कुलदीप त्यागी ने खुद को कैंसर पीड़ित बताया है। लिखा है कि इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। मैं नहीं चाहता कि उपचार में पैसे खर्च हों। मैं अब नहीं बचूंगा। मैंने और पत्नी ने हमेशा साथ रहने की कसम खाई है। इसीलिए पत्नी को भी मैं साथ ले जा रहा हूं। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। हम दोनों खुद हैं। परिवार और दोनों बेटे बहुत अच्छे हैं।

जांच में खुलेगी परत

कुलदीप और अंशु त्यागी को लगी गोली में कितने समय का अंतर है, सुसाइड नोट अंशु की हत्या से पहले या बाद में लिखा गया आदि सवालों के जवाब पुलिस खोज रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ सवालों का जवाब मिलेगा। फोरेंसिक टीम ने मौके की वीडियोग्राफी की है, रिवाल्वर के फिंगर प्रिंट लिए हैं। हालांकि फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के अनुसार परिजनों ने उन्हें बताया कि गोली चलते ही वह कमरे में दाखिल हुए और फर्श पर पड़े रिवाल्वर को उठाकर अलग रखा दिया था। ऐसे में कुलदीप के फिंगर प्रिंट स्पष्ट होने की संभावना कम है।

लाखों रुपये के लेन-देन और विवाद की भी होगी जांच

एसपी नंदग्राम के अनुसार पुलिस मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में कुलदीप को पिछले दिनों काफी नुकसान हो गया था। अंशु ने अपने मामा से लाखों रुपये उधार लेकर कुलदीप को दिए थे। अंशु त्यागी पति से रुपये वापस करने का लगातार दबाव बना रही थी। इसको लेकर दंपती में विवाद भी चल रहा था। रुपयों के लेन-देन की भी जांच की जाएगी।

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

नंदग्राम स्थित राधाकुंज कॉलोनी में मृतक प्रोपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी के घर बरामद पिस्टल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed