फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   project of expressway

Ghaziabad News: किसानों ने कट की मांग को लेकर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
project of expressway
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन पांचवें चरण में मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर चुड़ियाला में कट देने की मांग को लेकर पिछले 28 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को निर्माण कार्य बंद करा दिया। किसानों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन

नवनिर्मित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का भोजपुर से मेरठ के शास्त्रीनगर तक विस्तारीकरण किया जा रहा है। किसान निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर खरखौदा मोहउद्दीनपुर मार्ग पर गांव चुड़ियाला में कट देने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर किसानों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा हुआ है। पिछले 28 दिन से लगातार धरना दे रहे है। धरने में अग्रणी भूमिका निभा रहे प्रधान अमित बैंसला ने बताया कि शुक्रवार को किसान नेता बबली गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने आंदोलन को समर्थन देकर गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसान हर मंच पर अपनी मांग उठा चुका है। अब किसान के सब्र का बांध टूट गया है। किसान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। आंदोलनकारी किसानों ने एकमत से फैसला लिया कि जब तक उतार-चढ़ाव के बारे में एनएचएआई कोई फैसला नहीं लेता है, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने का काम बंद करा दिया। शीघ्र ही महापंचायत कर रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर बलराज भाटी, अमरपाल प्रधान, अमित प्रधान, हरिराज, गजेंद्र प्रधान, महेंद्र पाल सिंह, चमन सिंह, अरुण बैंसला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed