{"_id":"58026e724f1c1b691a28e7d0","slug":"procession-today-will-be-by-helicopter-showered-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा आज, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा आज, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में चल रहे आठ करोड़ आठ लाख आठ हजार आठ सौ आठ णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का शनिवार को समापन हुआ। समापन के बाद रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
105 श्रुत देवी और 105 सुज्ञानी माता के सानिध्य में जैन समाज का यह महा अनुष्ठान पिछले 70 दिनों से चल रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन रोजाना णमोकार मंत्र का जाप कर रहे थे। शनिवार को जाप और यज्ञ से अनुष्ठान का समापन हुआ इस अवसर पर सबसे अधिक मंत्रों का जाप करने वालों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह रथ के साथ बैंड बाजे, घोड़े बग्घी, झांकियों के साथ सुबह नौ बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कविनगर जैन मंदिर से होते हुए कवि नगर के विभिन्न ब्लॉक से होते हुए मिलन बैंक्टवेट हॉल से होकर वापस जैन मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य रूप से जंबू प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, धर्मेंद्र जैन, फकीर चंद जैन, सरोज जैन, नीतू जैन आदि मौजूद रहीं।