{"_id":"694edc2dc07fdd678c0e50f7","slug":"prisoner-jailed-for-murder-dies-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-789917-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी की माैत
विज्ञापन
मसूरी। हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत 4 मामलों में डासना जेल में बंद एक कैदी की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात को माैत हो गई। कैदी का नाम लेखराज यादव था और वह झांसी का रहने वाला था। जेल अक्षीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि लेखराज को दो महीने पहले अक्तूबर में इलाज के लिए वाराणसी जेल से डासना भेजा गया था। लेखराज को लीवर सिरोसिस, शुगर व अन्य कई गंभीर बीमारियां थीं, जहां उसका इलाज चल रहा था। दिल्ली में माैत के बाद इस मामले में संबंधित को सूचना दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को लेखराज को एम्स ले जाया गया था। उसे दोबारा लेकर आने के लिए 29 दिसंबर की तारीख दी गई थी। उसे लेकर आने पर उसी दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर एमएमजी अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां उसे एम्स लेकर गए। बाद में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसकी इलाज के बीच ही माैत हो गई।