फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Modi in Ghaziabad Today: BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi

PM Modi Ghaziabad Road Show: आज रोड शो से भाजपा का रंग जमाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी रहेंगे साथ

Sat, 06 Apr 2024 09:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Apr 2024 09:21 AM IST
सार

PM Modi Roadshow in Ghaziabad Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। इस चुनाव में भाजपा का रंग जमाने के लिए वह करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस पर लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
PM Modi in Ghaziabad Today: BJP Road Show CM Yogi UP Lok Sabha Election News in Hindi
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। पहले दोपहर को पीएम की सहारनपुर में रैली है। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद पहले ही कर चुके हैं। मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर हार गई थी। 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था।

विज्ञापन


2019 में सपा, बसपा और रालोद का महागठबंधन था। इस बार कहानी कुछ अलग है। सपा और बसपा अलग-अलग मैदान में हैं जबकि रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में भाजपा 2014 की कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। इन सभी सीटों पर पहले और दूसरे चरण में ही चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा नेता जानते हैं कि यहां से जो बात निकलेगी, वह दूर तलक जाएगी। इसलिए, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन


रोड शो के खास मायने
गाजियाबाद में रोड शो के खास मायने हैं। यहां राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक में पश्चिम यूपी के लगभग सभी जिलों के लोग रहते हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देश के दस से ज्यादा राज्यों के 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके रैली
चुनाव आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी रैपिड रेल के उद्घाटन के मौके पर 20 अक्तूबर को गाजियाबाद में रैली कर चुके हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 25 जनवरी को बुलंदशहर में रैली कर चुके हैं।

रोड शो में एक लाख लोग पहुंचेंगे: भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। इस चुनाव में भाजपा का रंग जमाने के लिए वह करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस पर लोगों को चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए 20 प्वाइंट बनाए गए हैं। 36 जगह पीएम पर पुष्प वर्षा की जाएगी। भाजपा नेताओं का दावा है कि रोड शो में एक लाख लोग पहुंचेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे पीएम का रोड शो मालीवाड़ा चौक से शुरु होगा और चौधरी मोड़ पर समाप्त होगा। इसके बाद पीएम कार से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उधर, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रोड शो में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग होगी और कलाई पर सिक्योरिटी बैंड बांधा जाएगा

सीएम योगी रहेंगे साथ में
पीएम के साथ सीएम योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। सीएम 10 दिन के भीतर दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वह 29 मार्च को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए थे।

6000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
पीएम की सुरक्षा में छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रोड शो के रूट पर छतों पर भी ड्यूटी लगाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed