फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations for running RapidX train completed, Chief Minister will take stock today

Ghaziabad News: रैपिडएक्स रेल चलाने की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री आज लेंगे जायजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations for running RapidX train completed, Chief Minister will take stock today
साहिबाबाद/गाजियाबाद। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रैपिडएक्स रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 21 अक्तूबर के बीच हरी झंडी दिखाएंगे। उनकी जनसभा और उद्धाटन से पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने साहिबाबाद आएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सीएम योगी, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री भी शमिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढे तीन बजे पांचवीं आरक्षित सीआईएसएफ वाहिनी में पहुंचेंगे। वे वसुंधरा सेक्टर-8 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि पीएम के आने की 18 से 21 अक्तूबर की सूचना मिली है जबकि उच्च पदाधिकारियों ने 20 तारीख का उद्घाटन होने के संकेत दिए हैं। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों का लक्ष्य रखा है। मैदान में 25 हजार कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 15 से 20 हजार लोग सड़क और कार्यक्रम स्थल के पास खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में जो ब्लूप्रिंट तैयार हुआ है उसमें पार्षद और जनप्रतिनिधियों को 250 बसों में 200-200 लोग और डेढ़ हजार से अधिक निजी वाहनों से समर्थकों को लाने का लक्ष्य है। जनसभा के बराबर में दो हजार वाहन खड़े होने की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि जनसभा को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस ब्लूप्रिंट को पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। वहीं, सीएम जनसभा स्थल के बाद एनसीआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक में एक-एक प्वाइंट पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने किरा निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस आयुक्त अजय मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. कुमार, डीसीपी शुभम पटेल, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल, एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर सबसे पहले मैदान के पीछे रैपिडएक्स के यार्ड में पहुंचे। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यहां पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आने से चार घंटे पहले और कार्यक्रम खत्म होने तक किसी को नहीं आने दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता एके चौधरी और उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह को जल्द काम पूरे करने के लिए कहा। जनसभा स्थल के पास राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मंच के पीछे प्रधानमंत्री की गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों के लिए ग्रीन डोर बनाया जा रहा है।
जनसभा स्थल के चारों तरफ होंगे कमांडो

पुलिस अधिकारियों ने खास सुरक्षा प्लान बनाया है। मुख्यमंत्री के आने और प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान आसपास लोगों को छतों पर जाने की इजाजत नहीं होगी। वहां पर कमांडो और पुलिस के विशेष बल से सुरक्षाकर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर तैनात रहेंगे।


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सुबह 8: 45 बजे राजकीय वायुयान से हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। वह यहां 10 बजे पहुंचेंगे। यहां से वह हरियाणा के रोहतक में स्थित बाबा मस्तराम विश्वविद्यालय स्थल बोहर के लिए 10:25 पर राजकीय हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे। दोपहर बाद वह 15:40 बजे वापस इंदिरापुरम स्थित सीआईएसफ मैदान पर राजकीय हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से सीआईएसएफ गेस्ट हाउस जाएंगे। 16: 20 बजे से 16:40 बजे तक वसुंधरा सेक्टर आठ स्थित पीएम के प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ करेंगे। शाम 17:30 पर वह अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए राजकीय वायुयान से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed