फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations are underway to develop Madhuban Bapudham housing scheme on the lines of a smart city

Ghaziabad: मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी, रोबोट करेगा वेलकम

Mon, 02 Feb 2026 10:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 10:10 PM IST
सार

जीडीए मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना को आधुनिक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी है। योजना के तहत हर पॉकेट में जनसुविधाएं मिलेंगी। पार्कों को पीपीपी मॉडल पर हाईटेक बनाया जाएगा

विज्ञापन
Preparations are underway to develop Madhuban Bapudham housing scheme on the lines of a smart city
गाजियाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना को आधुनिक और स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में जीडीए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक पॉकेट में एक ही परिसर में नागरिकों को सभी आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पार्कों को हाईटेक स्वरूप में विकसित किए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। पार्कों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। पार्क में न केवल विकसित पार्क की झलक मिलेगी बल्कि पार्क में आने वाले लोगों का वेलकम करने के लिए रोबोट लगाया जाएगा। इसके साथ ही बुलेट ट्रेन का मॉडल भी आकर्षक का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में कंपनी की ओर से सोमवार को जीडीए अधिकारियों के सामने विस्तृत प्रेजेंटेशन और लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी आधारित सुविधाओं की झलक दिखाई गई। जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि मधुबन-बापूधाम योजना में सेंट्रल पार्क और गोल पार्क को पहले चरण में लिया गया है। राउंड एबाउट और विकसित भारत पार्क को विकसित किए जाने की योजना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रेजेंटेशन के दौरान जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता सुधीर पांडेय, योगेश पटेल, वित्त नियंत्रक एके बाजपेयी और प्रजेंटेशन करने वाली कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता आलोक रंजन का कहना है कि मधुबन- बापूधाम योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि यहां रहने वाले लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधा-संपन्न वातावरण मिल सके। परिवर्तित ले आउट प्लान के अनुसार योजना को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

जनसुविधाओं का स्मार्ट मॉडल
हर पॉकेट में एकीकृत सुविधा परिसर, कम्युनिटी सेंटर, ओपन जिम, योग स्पेस, बच्चों व बुजुर्गों के लिए अलग जोन, डिजिटल सूचना बोर्ड व सीसीटीवी निगरानी।

विज्ञापन

थीम आधारित होंगे पार्क
मधुबन-बापूधाम योजना में थीम आधारित पार्क बनाए जाएंगे। हाईटेक पार्क व विकसित भारत पार्क के साथ ही सोलर लाइटिंग और स्मार्ट बेंच, वर्षा जल संचयन व हरित तकनीक विकसित की जाएगी। 

रोबोट व बुलेट ट्रेन आकर्षण
पार्क के प्रवेश द्वार पर रोबोट वेलकम करेगा। आगंतुकों का स्वागत में तैनात किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी डेमो, बुलेट ट्रेन मॉडल का प्रदर्शन विशेषकर बच्चों व युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed