{"_id":"6664e7c1b821323ce10b4cc4","slug":"pregnant-woman-taken-out-of-auto-and-molested-at-gunpoint-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-109416-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्भवती को ऑटो से उतारकर तमंचे के बल पर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्भवती को ऑटो से उतारकर तमंचे के बल पर की छेड़छाड़
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ पुलिस को गर्भवती महिला ने अपनी भाभी के भाई और उसके दोस्त पर तमंचे के बल पर उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है। उनका कहना है कि आरोपियों ने ऑटो से उतारकर छेड़छाड़ के बाद गोली मारने की भी धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने शिकायत दी कि भाई और भाभी का कई महीनों से आपसी विवाद चल रहा है। इस पर भाभी के भाई ने पूरे परिवार को जान से मरवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। वह 5 महीने की गर्भवती हैं और पिछले दिनों दो साल की बेटी के साथ जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास जा रही थीं। लोनी भोपुरा रोड पर ऑक्सी होम सोसायटी के पास आरोपी और उसके दोस्त ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक दिया। उन्हें जबरन ऑटो से उतार कर तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इस बीच आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ की जबकि दूसरे आरोपी ने उनकी बेटी को उठाकर सड़क पर पटक दिया। आरोपी ने उनसे समझौते के लिए 10 लाख रुपए मांगे। दोनों ने पुलिस में शिकायत करने पर बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंकने की भी धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि महिला की शिकायत पर एक नामजद समेत दो के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।