फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power theft detected at former Assembly candidate Dishant Tyagi's school; case registered

Ghaziabad News: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिशांत त्यागी के स्कूल में पकड़ी गई बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Power theft detected at former Assembly candidate Dishant Tyagi's school; case registered
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान बिजली ऊर्जा निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। हम-तुम रोड स्थित सेनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में बिना कनेक्शन सीधे कट मारकर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी का यह मामला समाजवादी, भाजपा समेत तमाम पार्टी के अलावा मुरादनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे दिशांत त्यागी से जुड़ा है। प्रवर्तन टीम ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उर्जा निगम की प्रवर्तन टीम के प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेनफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सतर्कता दल और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि परिसर में लगे बिजली मीटर को दरकिनार कर मुख्य तार से सीधे अवैध जोड़ लगाकर करीब 19.258 किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी। मौके से तार व साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। इसकी वीडियो ग्राफी कराई गई। स्कूल में मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया। दिशांत ने अपनी राजनीतिक पहुंच की धौंस भी दिखाई, लेकिन कार्रवाई जारी रही। मोरटा गांव निवासी दिशांत त्यागी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली चोरी वर्षों से हो रही थी। अब तक कितने का आर्थिक नुकसान निगम को पहुंचाया गया है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अखिलेश और राजनाथ के साथ फोटो, भाजपा में भी रह चुके हैं दिशांत :
दिशांत त्यागी सबसे पहले अमर सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकमंच में रहे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में चले गए। मुरादनगर विधानसभा से दिशांत ने 2017 में चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद शिवपाल यादव की पार्टी में चले गए। बाद में दिशांत भाजपा में चले गए और राजनाथ सिंह के साथ फोटो वायरल कर दिए। बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगवा दिए गए। हाल ही में दिशांत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के फोटो वायरल किए और मेरठ रोड पर बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर लगवा दिए। उन्होंने खुद को राष्ट्रीय सचिव होने का दावा किया है। हालांकि, समाजवादी के पदाधिकारियों का कहना है कि दिशांत की सपा में जॉइनिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed