Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power supply will be off for four and a half hours today due to road widening work

Ghaziabad News: रोड चौड़ीकरण के चलते आज साढ़े चार घंटे गुल रहेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be off for four and a half hours today due to road widening work
अनूपशहर। शहर में रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आहार गेट और रोडवेज फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली दोनों 11 केवी लाइनों की शिफ्टिंग की जाएगी। इसके लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित मोहल्लों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन से पहले पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी काम निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed