{"_id":"6ad9124aa06e16a5260f5fe8","slug":"power-supply-to-remain-off-for-eight-hours-over-one-lakh-people-to-face-inconvenience-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1005752-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आठ घंटे गुल रहेगी बिजली, एक लाख से अधिक की आबादी को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आठ घंटे गुल रहेगी बिजली, एक लाख से अधिक की आबादी को होगी परेशानी
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। क्षेत्रांतर्गत डासना एचआरएम 33/11 केवी उपकेंद्र पर मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार को बिजलीघर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत निगम के इस फैसले से क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित होगा।
उपखंड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के जर्जर हो चुके पुराने कंट्रोल रूम से वीसीबी मशीनों को नए कंट्रोल रूम में स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सुधार कार्य का मुख्य उद्देश्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाना और लाइनों में आने वाले व्यवधानों को रोकना है।
शटडाउन के कारण कस्बा मसूरी, जाकिर कॉलोनी, करीम कॉलोनी, रेलवे स्टेशन रोड, ताज कॉलोनी, सोनी एन्क्लेव, जाफर कॉलोनी, मुगल गार्डन, एमजी रोड मार्केट और अध्यात्मिक नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते इन इलाकों में रहने वाली एक लाख से अधिक की आबादी को परेशानी होगी। साथ ही जिला जेल, रफीकाबाद, प्योर फूड स्टफ प्रा. लि., इंटरनेशनल एग्रो, एनएचएआई और निजी नलकूपों की बिजली भी बंद रहेगी।
विज्ञापन
लगातार आठ घंटे बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति, दैनिक घरेलू कामकाज और ऑनलाइन गतिविधियों पर असर पड़ेगा। कारोबारियों को भी जनरेटर आदि का सहारा लेना पड़ेगा। निगम ने लोगों से अपील की है कि सुबह 10 बजे से पहले ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर लें ताकि दिनभर परेशानी न उठानी पड़े।