फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power out for five hours in THA; no resolution even after calling 1912

Ghaziabad News: टीएचए में पांच घंटे गुल रही बिजली, 1912 पर भी नहीं हो रहा समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Power out for five hours in THA; no resolution even after calling 1912
साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश की वजह से बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। न्याय खंड एक, राजेंद्र नगर, तुलसी निकेतन और भोपुरा में अलग-अलग समय पर करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह से ही कटौती का सिलसिला जारी रहा और करीब पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार बिजली जाने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने 1912 कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन व सात में फॉल्ट की वजह से बिजली गुल हो गई। दोपहर एक बजे के करीब आपूर्ति सामान्य हुई। न्याय खंड एक और तुलसी निकेतन में अलग-अलग समय पर बिजली जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सोमवार रात करीब नौ बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। भोपुरा में भी सुबह से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना बिजली कटौती होने से उन्हें अधिक परेशानी होती है। वसुंधरा सेक्टर-17 के में भी इंसुलेटर में फॉल्ट के कारण बिजली कटी। निवासी महेश कुमार ने बताया कि बिजली कटने पर उपकेंद्र में शिकायत की गई। इसके बाद 1912 पर भी कॉल की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अर्थला की बालाजी विहार काॅलोनी में भी आपूर्ति ठप हो गई। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी कमल ने बताया कि सुबह से कई बार बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। करीब पांच घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को कामकाज में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

----
कुछ इलाकों में फॉल्ट होने के बाद आपूर्ति बाधि हुई ,लेकिन मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। कुछ इलाकों में बारिश के दौरान शटडाउन श्या गया था। -बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed