फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power cuts cause uproar, protests everywhere

Ghaziabad News: बिजली कटौती से हाहाकार, जगह-जगह प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Power cuts cause uproar, protests everywhere
अनूपशहर के बिजली घर पर बृहस्पतिवार की रात प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बुलंदशहर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से हाहाकार है। लगातार ट्रांसफार्मर व उपकरणों में फॉल्ट आ रहा है। शहर से लेकर देहात तक ओवरलोडिंग से संकट और गहरा गया है। बिजली न होने पर जिले में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि रात में सो नहीं पा रहे हैं। दिन में पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार करीब 15 फीसदी बिजली खपत बढ़ने से भी परेशानी बन रही है। शहर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिदेव मार्ग पर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने से क्षेत्र में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदला। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बिजली कटौती के चलते शिकारपुर बाईपास, साठा, देवीपुरा, भूड़ रोड और चांदपुर रोड पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र और मोहित समेत अन्य लोगों का कहना है कि दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात काटना मुश्किल हो रहा है। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उपभोक्ता 9193302137 पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed