Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Population control law is necessary in the coming days: Giriraj Singh

आने वाले दिनों में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी : गिरिराज सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Population control law is necessary in the coming days: Giriraj Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहिबाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए लाजपत नगरके रामलीला मैदान में जारी आमरण अनशन 22वें दिन रविवार को खत्म हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी और डीसीपी ने नारियल पानी पिलाकर अनिल चौधरी का अनशन तुड़वाया। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर सहमति बनी लेकिन लिखित में आश्वासन नहीं मिला। केंद्रीय मंत्री ने चुनाव के बाद उपयुक्त समय पर प्रक्रिया प्रारंभ होने की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हम सब इकट्ठे हुए हैं। आने वाले दिनों में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। ऐसा कानून बनेगा जो हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब पर सामान रूप से लागू होगा। उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड जल्द लागू होने वाला है। गुजरात उसका अनुसरण करेगा उसके बाद इसका अनुसरण पूरा देश करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इसे राजनीति से जोड़कर न देखें। जो इसका विरोध करे उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाए। वर्ष 1947 में आजाद हुए उसी समय देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए था। देश के अंदर 148 जिले हैं, जहां जनसंख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व की कुल भूमि का 2.4 फीसदी भाग भारत के पास है और 4 फीसदी जल हमारे पास है। जबकि विश्व की कुल आबादी का 18 फीसदी भार हम भारत की भूमि पर वहन कर रहे हैं। विश्व की औसत आबादी क्षेत्रफल के सापेक्ष हमारी आबादी 20 करोड से अधिक नही होनी चाहिए थी जबकि हम 143 करोड़ की संख्या पार कर चुके हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वह इस विषय पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के साथ हैं और सरकार भी उपयुक्त समय पर जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए कदम उठाएगी। आमरण अनशन खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर, यूपी, झारखंड, बिहार, असम, उड़ीसा सहित सभी राज्यों के संगठन कार्यकर्ता अपने-अपने घरों की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी कानून देशहित में बनाने के लिए होता है तो एक संप्रदाय से जोड़ दिया जाता है। आज प्रतिवर्ष दो करोड़ आबादी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब कॉमन सिविल कोड की बात होती है तो कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री लोगों को भड़काते हैं। कॉमन सिविल कोड के बाद ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा। यह कानून देश के लिए जरूरी है। हमारे संसाधन सीमित हैं। आज यह कानून नहीं बना तो इसका कारण कांग्रेस पार्टी है।




कानून बनने पर ही खत्म होगी लड़ाई
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार से वार्ता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं प्रतिनिधिमंडल की बात से स्पष्ट हो गया है कि हम लोग प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे हैं। आगे की लड़ाई बहुत बड़ी है जो कानून बनने पर ही खत्म होगी। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाली बैठक में संगठन की अगली कार्ययोजना तय की जाएगी। अनशन टूटने के बाद अनिल चौधरी को इंदिरापुरम के हीलिंग ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article