{"_id":"6afdf4ea81758f4513021144","slug":"poor-state-of-school-toilets-some-lack-water-while-others-face-a-shortage-of-cleaning-staff-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26870-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कूलों के शौचालयों में बदहाली, कहीं पानी नहीं तो कहीं सफाई कर्मियों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कूलों के शौचालयों में बदहाली, कहीं पानी नहीं तो कहीं सफाई कर्मियों का टोटा
विज्ञापन
(विश्व शौचालय दिवस)
चारू शर्मा
साहिबाबाद। जिले के अधिकारी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और बेहतर सुविधाओं का दम भरते हैं, लेकिन यहां के शौचालयों की बदहाल स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों के शौचालयों में पानी नहीं तो कहीं उनकी हालत जर्जर है। कर्मचारियों की कमी से नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों को गंदगी और दुर्गंध के बीच शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है और ऐसे में उनको संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्व शौचालय दिवस पर सरकारी स्कूलों की पड़ताल में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई खामियां सामने आईं।
सीन एक--
प्रह्लादगढ़ी स्कूल में टूटी टोंटी और झड़ता प्लास्टर
प्रह्लादगढ़ी प्राथमिक विद्यालय के शौचालयों की स्थिति बदहाल है। यहां पानी की टोंटी टूटी पड़ी है और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। शौचालय के सामने लगा टीन शेड भी टूटा हुआ है। विद्यालय में पानी की आपूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों को और अधिक परेशानी होती है। परिसर में तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनमें से दो खराब हैं और तीसरे से भी बहुत कम पानी आता है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। शौचालयों में पर्याप्त पानी नहीं होने से साफ-सफाई प्रभावित होती है और गंदगी बनी रहती है।
सीन दो-
नए शौचालय बने, लेकिन पानी की समस्या बरकरार
साहिबाबाद नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए नए शौचालयों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी। कुछ शौचालयों से छात्राएं बहार आईं तो उनसे पूछा तो बताया कि पहले शौचालयों की स्थिति काफी खराब थी। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद नए शौचालय बनवाए गए, लेकिन उनमें नियमित रूप से पानी नहीं आता। छात्राओं का कहना है कि शौचालय बनने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
सीन तीन--
कर्मचारियों की कमी से स्वच्छता प्रभावित
प्राथमिक स्कूलों में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं होने से शौचालयों की नियमित सफाई चुनौती बनी हुई है। गंदगी और दुर्गंध के कारण विद्यार्थी शौचालयों का इस्तेमाल करने से बचते हैं। इसका असर विशेष रूप से छात्राओं की सुविधा और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लंबे समय तक साफ-सफाई नहीं होने और पानी की कमी के कारण संक्रमण व बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्कूलों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के लिए केवल निर्माण कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पानी, नियमित सफाई और रखरखाव की व्यवस्था भी जरूरी है।
-- -- -- -- -- टीएचए के बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव
टीएचए के प्रमुख बाजारों में भी सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन के बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होते हैं। सार्वजनिक शौचालयों की कमी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जीडीए और नगर निगम को बाजारों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराने के साथ उनके नियमित रखरखाव और सफाई की व्यवस्था भी करनी चाहिए।
-- -- -- प्राथमिक विद्यालयों में सफाई का जिम्मा नगर निगम और नगर पंचायत के कर्मचारियों की होती है। यदि किसी विद्यालय में सफाई या अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित खामियां सामने आती हैं तो उन्हें दूर कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -- - ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद।
विज्ञापन
चारू शर्मा
साहिबाबाद। जिले के अधिकारी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और बेहतर सुविधाओं का दम भरते हैं, लेकिन यहां के शौचालयों की बदहाल स्थिति इन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। जिले के कई सरकारी स्कूलों के शौचालयों में पानी नहीं तो कहीं उनकी हालत जर्जर है। कर्मचारियों की कमी से नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों को गंदगी और दुर्गंध के बीच शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है और ऐसे में उनको संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। विश्व शौचालय दिवस पर सरकारी स्कूलों की पड़ताल में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई खामियां सामने आईं।
सीन एक
प्रह्लादगढ़ी स्कूल में टूटी टोंटी और झड़ता प्लास्टर
प्रह्लादगढ़ी प्राथमिक विद्यालय के शौचालयों की स्थिति बदहाल है। यहां पानी की टोंटी टूटी पड़ी है और दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। शौचालय के सामने लगा टीन शेड भी टूटा हुआ है। विद्यालय में पानी की आपूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों को और अधिक परेशानी होती है। परिसर में तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनमें से दो खराब हैं और तीसरे से भी बहुत कम पानी आता है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। शौचालयों में पर्याप्त पानी नहीं होने से साफ-सफाई प्रभावित होती है और गंदगी बनी रहती है।
विज्ञापन
सीन दो-
नए शौचालय बने, लेकिन पानी की समस्या बरकरार
साहिबाबाद नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए नए शौचालयों का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं हो सकी। कुछ शौचालयों से छात्राएं बहार आईं तो उनसे पूछा तो बताया कि पहले शौचालयों की स्थिति काफी खराब थी। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद नए शौचालय बनवाए गए, लेकिन उनमें नियमित रूप से पानी नहीं आता। छात्राओं का कहना है कि शौचालय बनने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से उन्हें पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
सीन तीन