फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   "Poor rice-dal, sugar will free government '

‘गरीबों को चावल-दाल, चीनी मुफ्त देगी सरकार’

Sat, 10 Dec 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
"Poor rice-dal, sugar will free government '
दाल चीनी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने शनिवार को 2500 पंजीकृत श्रमिकों को मुफ्त साइकिल बांटी। हापुड़ रोड स्थित इंग्राहम स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने 305 लागों को शादी अनुदान योजना और समाजवादी पेंशन योजना के प्रमाण पत्र भी दिए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सपा सरकार को ‘विकास की सरकार’ बताते हुए कहा कि सरकार जल्द ही गरीबों के लिए खाद्यान्न योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत एक परिवार को हर महीने 10 किलो चावल, 3 किलो दाल और 2 किलो चीनी मुफ्त दी जाएगी। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं, मुख्यमंत्री जल्द ही इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


तय समय से करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने माइक संभालते ही सबसे पहले जनता से देरी के लिए माफी मांगी और देरी के लिए गाजियाबाद के जाम को जिम्मेदार बताया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का लक्ष्य है कि ‘तवा-कढ़ाई सस्ती हो, दवा-पढ़ाई मुफ्ती हो’।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी महंगाई कम करने के साथ जनता को शिक्षा और इलाज मुफ्त देना सरकार का मकसद है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 लाख निर्माण श्रमिकों को अब तक साइकिल बांटी जा चुकी है, बाकी पंजीकृत श्रमिकों को भी जल्द ही साइकिलें दी जाएंगी।

शाहिद मंजूर ने डीएम निधि केसरवानी और सीडीओ कृष्णा करुणेश को मंच से ही निर्देश दिए कि दुर्घटना बीमा से संबंधित मुआवजा राशि की लंबित फाइलों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं। उन्होंने कहा कि पहले छात्रवृत्ति, पेंशन, शादी अनुदान की योजनाओं का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पाता था,

लेकिन अब मुख्यमंत्री ने इन सभी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार की गुंजाइश ही नहीं रही। इस दौरान सपा एमएलसी जितेंद्र यादव, महिला आयोग की सदस्या राजदेवी चौधरी,

सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महासचिव जेपी कश्यप, रितु खन्ना, उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी परितोष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। सपा सरकार ने शादी अनुदान योजना में 20-20 हजार रुपये लाभार्थी परिवारों के खाते में तो डलवा दिए, लेकिन कैश की किल्लत की वजह से अब उनका पैसा बैंक से बाहर निकलना मुश्किल होगा।

कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना काम कर दिया, अब बैंकों से पैसा दिलवाना केंद्र सरकार का काम है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम के मंत्री यह मानने को तैयार ही नहीं कि नोट बंदी से जनता को परेशानी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। इससे जनता का अहित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed