फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Polling booths will be set up in government buildings; arrangements will also be made in large housing societies if the need arises.

Ghaziabad News: एशियाई पैरा खेलों में लोहा मनवाने वालीं सिमरन और स्वाति का अभिनंदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Polling booths will be set up in government buildings; arrangements will also be made in large housing societies if the need arises.

विज्ञापन
गाजियाबाद। जापान में आयोजित पांचवें एशियाई पैरा खेलों में 100 और 200 मीटर दौड़ की टी-12 श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं सिमरन शर्मा का रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। एशियाई पैरा खेलों में महिला वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली स्वाति चौधरी का सोमवार को मोदीनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान और जिला पंचायत राज अधिकारी गाजियाबाद जाहिद हुसैन पहुंचे। इसके बाद सिमरन को काफिले के साथ मोदीनगर लाया गया।
विज्ञापन

सिमरन शर्मा पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने कहा कि दो स्वर्ण पदक जीतकर सिमरन ने प्रदेश ही नहीं, देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति के पति गौरव चौधरी ने बताया कि वर्ष 2016 में शादी के एक साल बाद स्वाति ने बेटी नित्या को जन्म दिया। प्रसव के बाद उन्हें ट्रांसवर्स मायलाइटिस नामक बीमारी हो गई, जिससे उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया। धीरे-धीरे उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वह बिस्तर पर आ गईं और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हो गईं।

गौरव ने बताया कि उन्होंने स्वाति का हौसला बढ़ाया और दिव्यांगता को उनकी कमजोरी नहीं बनने दिया। स्वाति ने करीब तीन साल पहले तीरंदाजी शुरू की। इसके बाद कठिन परिश्रम और लगातार अभ्यास के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed