फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Polio: Survey of 20,000 households completed; no suspected cases found among children

पोलियो : 20 हजार घरों का सर्वे पूरा, नहीं मिला कोई संदिग्ध बच्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Polio: Survey of 20,000 households completed; no suspected cases found among children
गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी के नमूने में वैक्सीन व्युत्पन्न पोलियो वायरस (वीडीपीवी) टाइप-1 मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सर्वे में जुटा है। जिले में अब तक करीब 20 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। हालांकि, किसी भी क्षेत्र में ऐसा कोई बच्चा नहीं मिला है, जिसमें पोलियो या गंभीर कमजोरी के लक्षण पाए गए हों। इस कारण अभी कोई नमूना जांच के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को डूंडाहेड़ा एसटीपी से लिए गए नमूने में वीडीपीवी टाइप-1 मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ राज्य स्तरीय टीम ने भी गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। राज्य टीम में डॉ. अंकुश शुक्ला, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. आशु सिंह और डॉ. भानु कुमार शुक्ला शामिल हैं। गुरुवार को मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने भी जनपद पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की और अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। जिले के 12 संवेदनशील क्षेत्रों में 107 टीमों को लगाया गया है, जो 1.51 लाख से अधिक आबादी को कवर कर रही हैं। राज्य स्तरीय टीम भी विभिन्न इलाकों में जाकर निगरानी और सत्यापन का कार्य कर रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों और देशों से आने वाले लोगों की भी मेडिकल हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 से शुरू होने वाले अभियान पर विशेष फोकस : 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर भी विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी और प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान के दौरान जिले में सात लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed