{"_id":"64b2f30d6b43ab202f011b94","slug":"police-will-soon-file-charge-sheet-in-online-conversion-case-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-154737-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑनलाइन धर्मांतरण के मामले में आरोप पत्र जल्द दाखिल करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑनलाइन धर्मांतरण के मामले में आरोप पत्र जल्द दाखिल करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये धर्मांतरण के मामले में पुलिस डिजिटल साक्ष्यों को आधार बनाकर आरोप पत्र तैयार करने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस ने हाल ही में मौलवी अब्दुल रहमान के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि बद्दो पर भी एनएसए लगाया जाएगा।
30 मई को राजनगर निवासी किशोर के पिता ने कविनगर थाने में शाहनाबाज उर्फ बद्दो और मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें दोनों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बद्दो को तीन दिन की रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ भी की। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। जिसमें उसके इंस्टाग्राम, फेसबुक और गेमिंग एप फोर्ट नाइट व डिस्कार्ड पर हुई चेटिंग समेत अन्य साक्ष्य शामिल होंगे।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मोबाइल व कंप्यूटर से डिलीट किए गए डाटा को एफएसएल से रिकवर कराया गया है। उसे देखने के लिए टीम लगी है। जल्द ही आरोप पत्र तैयार कर अधिकारियों के निर्देशानुसार दाखिल किया जाएगा।