फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police station

क्रासिंग रिपब्लिक और वेव सिटी होंगे नए थाने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

जिन्हें हाईवे पार करके करीब पांच से आठ किलो मीटर दूर सुरक्षा से जुड़े काम के लिए विजय नगर थाने आना पड़ता है।वेव सिटी में रहने वाले लोगों को भी करीब दस किलो मीटर दूर कविनगर थाने आना पड़ रहा है और डासना क्षेत्र के लोगों को आठ से दस किलोमीटर दूर मसूरी थाने जाना पड़ रहा है। इसके अलावा इसमें एनएच-9 की दिल्ली की ओर जाने वाले रोड को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में हापुड़ की ओर जाने वाली रोड को विजय नगर थाने में किया जा सकता है।कवि नगर और मसूरी का हिस्सा होगा वेव सिटी मेंवेव सिटी थाना कविनगर थाना क्षेत्र से अलग करके बनेगा। साथ ही एनएच-9 की दिल्ली की ओर जाने वाली लेन वेव सिटी और हापुड़ की ओर जाने वाली लेन कविनगर क्षेत्र में की जा सकती है।888 लोगों की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मीजिले में वर्तमान में महिला थाना समेत 21 थाने हैं और 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती है।

विज्ञापन
police station

विस्तार

क्रासिंग रिपब्लिक और वेव सिटी होंगे नए थाने
विज्ञापन

गाजियाबाद। वेव सिटी और क्रॉसिंग रिपब्लिक शहर के नए थाने होंगे। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। पुलिस अफसरों का दावा है कि दोनों को 15 दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जनपद में 23 थाने हो जाएंगे। हालांकि, प्रस्ताव पांच थानों का भेजा गया था। नीति खंड, शालीमार गार्डन और अंकुर विहार को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
वर्तमान में जिले में महिला थाना समेत 21 थाने हैं। जमीन न मिलने पर नए थाने वेव सिटी चौकी और क्रासिंग रिपब्लिक चौकी में शुरू किए जा सकते हैं। शासन से जमीन मिलने के बाद थानों का भवन निर्माण होगा। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि दोनों थानों के लिए बजट, पुलिस फोर्स और भूमि के संबंध में शासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक में 35 सोसायटी हैं। इनमें करीब 80 हजार लोग रह रहे हैं। इसके अलावा अकबरपुर बहरामपुर समेत आसपास में काफी लोग रह रहे हैं। जिन्हें हाईवे पार करके करीब पांच से आठ किलो मीटर दूर सुरक्षा से जुड़े काम के लिए विजय नगर थाने आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेव सिटी में रहने वाले लोगों को भी करीब दस किलो मीटर दूर कविनगर थाने आना पड़ रहा है और डासना क्षेत्र के लोगों को आठ से दस किलोमीटर दूर मसूरी थाने जाना पड़ रहा है। वेव सिटी थाना बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विजय नगर से अलग होगा क्रासिंग रिपब्लिक
क्रासिंग रिपब्लिक थाना विजय नगर के क्षेत्र से अलग करके बनेगा। इसमें क्रासिंग रिपब्लिक चौकी, जलनिगम चौकी और बाईपास चौकी को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इसमें एनएच-9 की दिल्ली की ओर जाने वाले रोड को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में हापुड़ की ओर जाने वाली रोड को विजय नगर थाने में किया जा सकता है।
कवि नगर और मसूरी का हिस्सा होगा वेव सिटी में
वेव सिटी थाना कविनगर थाना क्षेत्र से अलग करके बनेगा। इसमें कविनगर थाना क्षेत्र और मसूरी थाना क्षेत्र का कुछ हिस्सा भी शामिल किया जाएगा। वेव सिटी थाने में डासना चौकी, दूधिया पीपल, लाल कुआं को जोड़े जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बम्हैटा, महरौली भी वेव सिटी में किया जा सकता है। साथ ही एनएच-9 की दिल्ली की ओर जाने वाली लेन वेव सिटी और हापुड़ की ओर जाने वाली लेन कविनगर क्षेत्र में की जा सकती है।

888 लोगों की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी
जिले में वर्तमान में महिला थाना समेत 21 थाने हैं और 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। जबकि जिले की 45 लाख की आबादी के हिसाब से पुलिस बल काफी कम है। दो नए थानों की मंजूरी के बाद शासन से ओर पुलिसफोर्स मिलने की उम्मीद है। हाल में 888 लोगों की सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed