फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police station chief and SI line present for writing robbery from blogger as theft

Ghaziabad News: ब्लॉगर से लूट को चोरी में लिखने पर थानाध्यक्ष और एसआई लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police station chief and SI line present for writing robbery from blogger as theft
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में ब्लॉगर को सड़क पर घसीटकर फोन लूट की घटना में तहरीर बदलवाने के आरोप में पुलिस उपायुक्त ने थानाध्यक्ष हरिमोहन दीक्षित और बीट प्रभारी शीशपाल भारद्वाज को लाइन हाजिर कर दिया। बुधवार को एसीपी शालीमार गार्डन की रिपोर्ट आने पर उन्होंने कार्रवाई की। मामले में टीम घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से ग्वालियर के रहने वाले कृष्ण सिंह राजपूत शालीमार गार्डन सी ब्लॉक में बेटी और पत्नी अनीता राजपूत के साथ रहते हैं। अनीता यूट्यूब पर ब्लॉक बनाती हैं। शनिवार दोपहर वह सामान खरीदने के लिए ई-रिक्शा से बाजार जा रही थीं। संडे बाजार रोड पर वह भाई से बात करके पर्स में फोन रख रही थीं। तभी बराबर से बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से फोन छीनने के लिए झपट्टा मारा। जब उन्होंने फोन नहीं छोड़ा तो लुटेरों ने ई-रिक्शा से खींचकर उन्हें कुछ दूर तक सड़क पर घसीट दिया। वह बुरी तरह घायल होकर चिल्लाने लगीं लेकिन किसी राहगीर ने मदद नहीं की। लुटेरे फोन लूटकर भाग गए। चालक ने उन्हें सड़क से उठाकर घर छोड़ा। इसके बाद पुलिस को लूट की शिकायत दी। पति ने डॉक्टर से उनका इलाज कराया। डॉक्टर ने दवाई देकर घर भेज दिया। शाम को कृष्ण सिंह तहरीर की रसीद लेने के लिए थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि मुहर लगाकर कॉपी मांगने पर पुलिस उनसे बोली कि इसकी लिखावट ठीक नहीं है। इसे दोबारा लिखकर लाओ कि पर्स से फोन चोरी हो गया। उन्होंने फोन लूटने की बात कही तो पुलिसकर्मी बोला कि घटना की बस रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए, फोन छीनने या चोरी से फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस उपायुक्त ने पुलिसकर्मी की लापरवाही पर एसीपी शालीमार गार्डन को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि थानाध्यक्ष हरिमोहन दीक्षित और बीट प्रभारी शीशपाल भारद्वाज को लापरवाही बरतने व तहरीर बदलवाने के मामले में लाइन हाजिर किया है। सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों को हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतों को सुनने या उनका समाधान करने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed