फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police raided a firecracker manufacturing warehouse, three arrested

Ghaziabad News: पुलिस ने पटाखा बनाने वाले गोदाम पर मारा छापा, तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Police raided a firecracker manufacturing warehouse, three arrested
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के निठौरा गांव मार्ग स्थित चोरी छिपे चल रहे पटाखे के गोदाम पर पुलिस ने मंगलवार रात छापा मारा। छापे के दौरान मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने गोदाम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। संचालक आगामी त्योहार के लिए तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


लोनी एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रशासन ने बिना लाइसेंस पटाखे बनाने और बेचने पर रोक लगा रखा है। रोक के बावजूद कुछ लोगों ने चोरी छिपे पटाखे बनाने के लिए गनौली निठोरा मार्ग से कच्चा माल लेकर जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापा मार कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 16 बोरे पटाखे बनाने का कच्चा सामान बरामद हुआ। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम रजनीश निवासी गनौली, शहजाद और यामीन निवासी असालतपुर फरुखनगर बताएं। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपियों ने चोरी छिपे दीपावली और शादी समारोह के लिए नकली पटाखे बना रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed