{"_id":"6a6f5748723357930104ade3","slug":"police-halt-dalit-community-panchayat-meeting-was-intended-to-demand-action-regarding-meerut-slap-incident-in-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पुलिस ने रुकवाई दलित समाज की पंचायत, मेरठ थप्पड़ कांड में कार्रवाई की मांग को लेकर होनी थी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पुलिस ने रुकवाई दलित समाज की पंचायत, मेरठ थप्पड़ कांड में कार्रवाई की मांग को लेकर होनी थी पंचायत
Sun, 02 Aug 2026 08:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:17 PM IST
सार
गाजियाबाद में विजयनगर की माता कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को दलित समाज की पंचायत को पुलिस ने रुकवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाई पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में विजयनगर की माता कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को दलित समाज की पंचायत को पुलिस ने रुकवा दिया। यह पंचायत मेरठ के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुलाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने अधिवक्ता रवि गौतम सहित कई लोगों को हिरासत में लिया। करीब दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। रवि गौतम ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पुलिस अधीक्षक मेरठ समेत अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका भी जताई।
विज्ञापन