फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police exposed deadly attack on rld leader Haji Yunus one attacker arrested from Delhi hospital 

बुलंदशहर: हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले का पुलिस ने किया खुलासा, दिल्ली के अस्पताल से एक हमलावर गिरफ्तार

Fri, 10 Dec 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 10:41 PM IST
सार

एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। पांच दिसंबर को हाजी यूनुस के काफिले में शामिल पांच लोगों को गोली लगी थी।

विज्ञापन
Police exposed deadly attack on rld leader Haji Yunus one attacker arrested from Delhi hospital 
हाजी यूनुस और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में आरएलडी के नेता हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने दिल्ली के एक अस्पताल से एक हमलावर लाखन को गिरफ्तार किया। आरोपी को यूनुस पक्ष की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग के दौरान पेट मे गोली लगी थी।

विज्ञापन


एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। पांच दिसंबर को हाजी यूनुस के काफिले में शामिल पांच लोगों को गोली लगी थी। इस गोलीकांड में खालिद नाम के युवक की मौत हो गई थी। चार घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बुलंदशहर में आरएलडी के नेता हाजी यूनुस पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने दिल्ली के एक अस्पताल से एक हमलावर लाखन को गिरफ्तार किया। आरोपी को यूनुस पक्ष की तरफ से हुई जवाबी फायरिंग के दौरान पेट मे गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। पांच दिसंबर को हाजी यूनुस के काफिले में शामिल पांच लोगों को गोली लगी थी। इस गोलीकांड में खालिद नाम के युवक की मौत हो गई थी। चार घायलों का इलाज चल रहा है।

यूनुस गांव भाईपुरा से शादी समारोह से बुलंदशहर लौट रहे थे तभी रजवाहे की पुलिया के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ 60 राउंड फायरिंग कर दीं। हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।


अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम
काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए। घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed