फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police arrested nine people including a couple running a prostitution business in a flat in Shalimar Garden Ex

आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां: दंपती करा रहे थे देह व्यापार, सुरक्षा से लेकर रूम तक कराते थे मुहैया

Sat, 10 Sep 2022 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
police arrested nine people including a couple running a prostitution business in a flat in Shalimar Garden Ex
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक में सात हजार रुपये के किराये के फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चला रहे दंपती समेत नौ लोगों को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने महिला पुलिस टीम के साथ फ्लैट पर छापा मारकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सभी युवक-युवतियां अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि फ्लैट से पुलिस टीम ने शाहरुख (30) निवासी अतरौली अलीगढ़, गगन अरोड़ा (29) निवासी रामनगर, अरशद (28) निवासी अलीगढ़, सारिक (25) निवासी शालीमार गार्डन, शाहरुख (27) निवासी अतरौली, अंकित निवासी शालीमार गार्डन और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना सारिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि अलीगढ़ के रहने वाले सारिक ने अपनी पत्नी के साथ यहां शालीमार गार्डन में सात हजार रुपये किराये पर फ्लैट लिया था। मकान मालिक ने इनका थाने से सत्यापन नहीं कराया था। दोनों ने यहां रहने के नाम पर फ्लैट लिया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों देह व्यापार करने लगे। इसके लिए अलग-अलग जगहों से दोनों देर रात तक युवतियों को बुलाते थे तो पड़ोसियों को भी शक हो गया था। दोनों युवतियों से भी 200 से 500 रुपये तक कमीशन लेते थे जबकि युवकों से फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उनसे जगह व सामान उपलब्ध कराने की एवज में 500 से 800 रुपये वसूलते थे। दंपती फ्लैट में आने वाले युवक-युवतियों को किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन भी देते थे। सीओ साहिबाबाद और उनकी टीम ने छापे की कार्रवाई करने से पहले उन्हें भनक तक नहीं लगने दी।

विज्ञापन

देह व्यापार के धंधे से दंपती चलाता था घर का खर्चा
सीओ ने बताया कि पूछताछ में दंपती से पता चला कि वह देह व्यापार के कमीशन और वसूली से ही घर का खर्चा चलाते थे जबकि दोनों ने मकान मालिक को हर माह समय पर किराये देने का पूरा आश्वासन भी दिया था। इसके अलावा दंपती ग्राहक को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने का विश्वास भी दिलाते थे, जिससे उनका गोरखधंधे में कोई दिक्कत नहीं हो। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दंपती दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों की युवतियों से संपर्क में थे, उनकी फोटो और मोबाइल नंबर वह अपने पास रखते थे जब भी कोई ग्राहक उनसे संपर्क करता था तो वह युवती की तस्वीर दिखाकर उससे रकम वसूलते थे। पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed