फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested accused wife and her lover in Ghaziabad

पति-पत्नी और वो: पहले किया प्रेम विवाह, फिर प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या; दोनों गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 10:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 10:30 PM IST
सार

22 दिसंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर के खंडहर में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused wife and her lover in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर में 22 दिसंबर को खंडहर हो चुके मकान में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की पहचान उसके छोटे भाई गुलशन ने जालौन के गोहन के गांव नावर निवासी शिवम उर्फ सोनू (28) के रूप की थी। उसकी हत्या पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी गर्जन यादव के साथ मिलकर 20 दिसंबर की रात की थी। 

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शिवम ने चार साल पहले पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर प्रियंका से प्रेम विवाह किया था। बाद में प्रियंका के किसी और से प्रेम संबंध हो गए तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर शिवम की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जालौन के गोहन के गांव नावर निवासी शिवम की पत्नी प्रियंका और बलिया के गांव सइया निवासी प्रियंका का प्रेमी गर्जन यादव है। प्रियंका हाल में शिवम के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक के बहरामपुर में किराये के मकान में रह रही थी। शिवम यहां टैक्सी बाइक चलाता था। एसीपी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्जन के साथ चली गई थी प्रियंका
पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसका गर्जन यादव से प्रेम संबंध हैं। इस कारण उसका शिवम से विवाद रहने लगा। उनकी एक बेटी भी है। विवाद होने के कारण वह मार्च 2023 में गर्जन के साथ उसके घर बलिया चली गई। शिवम उसकी तलाश में गर्जन के घर पहुंचा और उसे समझाकर वापस आने के लिए कहा। लेकिन उसने गर्जन से साथ चलने को कहा। 

शिवम ले आया था वापस

करीब छह महीने पहले तीनों वहां से क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगे। यहां गर्जन से प्रेम संबंध जारी होने के कारण उसका शिवम से रोजाना झगड़ा होता। ऐसे में उसने गर्जन के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और मौका देखकर 20 दिसंबर की रात को सोते समय उसकी छाती पर बैठकर गला दबाकर व चेहरे पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

आठ साल पहले हुई थी शिवम की पहली शादी
शिवम की आठ साल पहले हेमू नाम की युवती से शादी हुई थी। शिवम के उससे दो बच्चे हैं। शादी के चार साल बाद शिवम की मुलाकात प्रियंका से हुई और हेमू व बच्चों को छोड़कर उससे प्रेम विवाह कर लिया। उससे शिवम की एक बेटी है। तीन साल बाद प्रियंका के संबंध बलिया के गर्जन से हो गए। इसकी जानकारी शिवम को हो गई। जिस कारण दोनों के बीच विवाद रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed