फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   podhe

सड़क किनारे लगाए गए औषधीय पौधे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
podhe
सड़क किनारे लगाए गए औषधीय पौधे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 17 में सफाई एक्सप्रेस ने पुलिस स्टाफ और सफाई मुहिम के साथ मिलकर पौधरोपण किया। लोगों ने सड़क किनारे फूल और औषधीय के पौधे लगाए। सड़क के किनारे लगभग 200 मीटर तक आठ प्रजातियों के पौधे रोपित किए।  इनमें गुलाब, गुड़हल, हारश्रिंगार, मोगरा, टीकोमा, लैला मजनूं, जटरोपा, हमेलिया शामिल हैं. सफाई एक्सप्रेस के मिशन फुलवारी के तहत २० फुट की दूरी पर एक वृक्ष और तीन फुट पर एक फूल का पौधा लगाया गया। टीम ने चौकी इंचार्ज नरपाल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पौध रोपण किया। सुबह सबसे पहले सफाई एक्सप्रेस के वालंटियर्स और पुलिस टीम के सदस्य जमा हुए और उन्होंने 70 गड्ढे खोदे।  पौधों को जानवरों  से बचाने के  लिए लिए बांस और नारियल की रस्सी की बाड़ बनायी गई। इस मौके पर अनिल शर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश शर्मा प्रमोद कुमार, रिशांक पांडेय, सुनील जोशी, मनोज नैलवाल, हरीश, आदेश शर्मा, गौरव रावत, ममता पांडेय, रमेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed