{"_id":"5ef874e58ebc3e42b9253aa7","slug":"podharopan164","type":"story","status":"publish","title_hn":" 101 पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
101 पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प - वैशाली सेक्टर छह में स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा संस्था ने नगर निगम के साथ मिलकर किया पौधरोपण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर छह में स्वच्छ वैशाली वसुंधरा संस्था ने नगर निगम के साथ मिलकर इलाके में पौधारोपण किया। लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए इलाके में 101 पौधे लगाए। इसके साथ एक एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लोगों ने लिया।
सुबह सात बजे लोगों ने पौधरोपण शुरू किया। सबसे पहले सेंट्रल पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद केआर मंगलम स्कूल की तरफ सड़क किनारे पौधे रोपे गए। कई जगह पर आम, पीपल, नीम, जामुन, शीशम आदि प्रजाति के पौधे लगाए। लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया तथा एक एक पेड़ गोद लेने का प्रण लिया और यह सुनिश्चित किया कि नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाएगी। कार्यक्रम में 70 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इस अवसर पर पुष्कर रावत, दीप दानी, मिथिलेश कुमार, लव कुमार, आदित्य उपाध्याय, दीपक चोपड़ा, संदीप नेगी, द्रलोक नैनटा, सुब्रत कपिल, कौशल शर्मा, वीरेंद्र राणा, मोतीलाल ठाकुर, शेखर नियोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन