फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Narendra Modi Rally Bulandshahr Lok Sabha Chunav 2024 Big things of PM Modi

PM Modi: रामलला, कल्याण सिंह और विकसित UP से लेकर किसानों के हितों तक, पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Thu, 25 Jan 2024 04:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Jan 2024 04:35 PM IST
सार

बुलंदशहर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। आज यह शहर दुनिया भर के निवेश के लिए तैयार है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally Bulandshahr Lok Sabha Chunav 2024 Big things of PM Modi
पीएम मोदी की बड़ी बातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही बुलंदशहर में दो स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन विद्युतीकृत खंड का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। 

Trending Videos

अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन को जुटाना पड़ता है। सबको मिलकर कोशिश करनी पड़ती है। विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं। 

यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया'

पीएम मोदी ने कहा कि पहले लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने और समाज में बंटवारे का रास्ता उनके लिए सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम था। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अगर देश का सबसे बड़ा राष्ट्र ही कमजरो होगा तो देश कैसे ताकतवर हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं तो उत्तर प्रदेश का सांसद हूं, मेरी विशेष जिम्मेदारी है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान परिवार के इर्द-गिर्द एक पूरा सुरक्षा कवच बना रही है। किसानों को सस्ती खाद मिलती रहे इसके लिए बीते वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए। दुनिया में आज यूरिया की जो बोरी 3000 रुपये तक की मिल रही है, भारत के किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यह शहर दुनिया भर के निवेश के लिए तैयार है। इसका लाभ पूरे यूपी विशेष तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को होगा।

बुलंदशहर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार देश में चार एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित कर रही है। इनमें से एक ग्रेटर नोएडा में बनाया गया है और इसका उद्घाटन आज किया जाएगा। इससे विशेष रूप से राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के व्यवसायों को लाभ होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन से जुड़ी सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लगातार कम करने की कोशिश की है। हमारी सरकार इथेनॉल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान के परिवार के चारों ओर एक पूर्ण सुरक्षा कवच बना रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसानों को उर्वरक मिलता रहे। पिछले कुछ वर्षों में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपए खर्च किए हैं। आज दुनिया में यूरिया की एक बोरी 3000 रुपए तक मिलती है, लेकिन भारत के किसानों को यह 300 रुपए से भी कम में मिल रही है। यही नहीं, हमने नैनो यूरिया भी बनाया है, जिससे किसानों की लागत कम होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पौने 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए हैं। छोटे किसान देश की बड़ी ताकत हैं। 
पीएम ने कहा कि हमारे किसानों का योगदान कृषि में अभूतपूर्व है। किसानों की एक समस्या भंडारण की सुविधा की कमी भी रही है। इसके लिए हमारी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना की शुरुआत की है। पूरे देश में कोल्ड-स्टोरेज का नेटवर्क बनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत भी की है। इससे महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन पायलट की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी कृषि के लिए भविष्य में अहम साबित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं। पहली बार गांव के करोड़ों घरों में नल से जल पहुंचा है। इसका लाभ सबसे अधिक किसान परिवारों की मेरी माताओं-बहनों को तो ही मिला है। पहली बार किसानों और खेत मजदूरों को भी पेंशन की सुविधा मिली है। पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को मुश्किल समय में मदद मिली है। फसल खराब होने पर किसानों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्ति मिली है। आपका सपना ही मेरा संकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा कि "मैंने देखा कि कुछ मीडिया चैनल कह रहे थे कि मोदी आज (आगामी लोकसभा चुनाव के लिए) चुनावी बिगुल बजाने वाले हैं। मोदी विकास का बिगुल बजाते हैं।मोदी को चुनावी बिगुल बजाने की जरूरत नहीं है। जनता मोदी के लिए ऐसा करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक लोग गरीबी हटाओ के नारे लगाते रहे और कुछ लोग सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोलते रहे। लेकिन गरीबों ने देखा कि केवल कुछ लोग ही अमीर हुए और इससे उनकी राजनीति को फायदा हुआ, लेकिन देश में हालात बदल रहे हैं, मोदी पूरी ईमानदारी से आपकी सेवा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed