फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pm modi will singn on company nigam mou

नीदरलैंड की कंपनी से हुआ करार, आज प्रधानमंत्री के सामने लगेगी मुहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
pm modi will singn on company nigam  mou
नीदरलैंड की कंपनी-निगम का हुआ करार, आज प्रधानमंत्री की मौजूदगी में लगेगी मुहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। गालंद में कचरे से बिजली बनाने का प्लांट लगाने के लिए नीदरलैंड की कंपनी और नगर निगम के बीच सोमवार को करार हो गया। जीसी इंटरनेशनल नाम की कंपनी गालंद में 2300 मीट्रिक टन कचरा रोजाना निस्तारित कर 45 मेगावाट बिजली उत्पादन करेगी। सोमवार को नगर आयुक्त दिनेश चंद्र और निगम के अन्य अधिकारी जमीन आवंटित करने और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करने दिल्ली पहुंचे। अब मंगलवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे, उनकी मौजूदगी में इस प्रोजेक्ट पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।
लखनऊ में हुए इनवेस्टर समिट के दौरान ही नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनेशनल ने गाजियाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने पर सहमति दी थी। इसके लिए नगर निगम कंपनी को जमीन उपलब्ध कराएगा और कंपनी अपने खर्च पर प्लांट लगाएगी। गाजियाबाद के साथ-साथ कंपनी लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, खोड़ा समेत कई अन्य नगर पालिकाओं का भी कचरे का निस्तारण करेगी। इस प्लांट के लिए कंपनी को 30 एकड़ जमीन की जरूरत है, लेकिन निगम के पास सिर्फ 18 एकड़ जमीन उपलब्ध थी। अब जीडीए से निगम को 32 एकड़ जमीन मिल चुकी है। इसके बाद कंपनी और नगर निगम के बीच अनुबंध किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में करीब 1000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर बिजली बनाने का प्लांट लगाया जाएगा और दूसरे चरण में करीब 13 सौ मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट लगाया जाना है। कंपनी का दावा है कि 24 माह में प्लांट चालू कर दिया जाएगा। नगरायुक्त दिनेश चंद्र का कहना है कि कंपनी के साथ एग्रीमेंट पर मंगलवार को अंतिम मुहर लग जाएगी। इससे पहले की सभी प्रक्रिया सोमवार को पूरी कर ली गई है। मंगलवार को दिल्ली में यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed