फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plumber got electrocuted while working in a house

Ghaziabad News: घर में काम करने के दौरान प्लंबर करंट की चपेट में आया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Plumber got electrocuted while working in a house
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क कॉलोनी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर में काम करने के दौरान प्लंबर करंट की चपेट में आ गया। घायल प्लंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पूजा कॉलोनी में मेराज मलिक परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उनका चचेरा भाई नाजिम (24) पुत्र अमजद पूजा कॉलोनी में रहता था। वह प्लंबर का काम करता था। सोमवार को संजय यादव निवासी रामेश्वर पार्क कॉलोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र में काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान उसे करंट लग गया। मकान मालिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नाजिम को पाइप काटना था। पाइप काटने के लिए मशीन चलानी थी। मशीन का तार लगाने के लिए नाजिम ने तार को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका। नीचे खड़े संजय को तार बोर्ड में लगाना था। लेकिन तार घर के सामने से जा रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तभी तार में करंट उतर गया। आनन फानन में संजय ऊपर पहुंचे और पड़ोसी की मदद से नाजिम को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने नाजिम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article