{"_id":"57d463034f1c1b5d78318d49","slug":"please-donate-today-vihar-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ब्रिज विहार में करें रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ब्रिज विहार में करें रक्तदान
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के तहत 11 सितंबर (रविवार) को उड़ीसा सेवा समिति के सहयोग से ब्रिज विहार के सी, ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। शिविर के साथ-साथ हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष पूर्णचंद्र साहू ने बताया कि समिति साल में तीन बार रक्तदान शिविर लगाती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करते हैं। इस बार समिति ने लक्ष्य रखा है कि कम से कम 100 यूनिट रक्त एकत्र हो। इसके लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पंफलेट बांटने के साथ बैनर और माइक के जरिए भी गली-गली में प्रचार किया गया है।
विज्ञापन
हेल्थ चेकअप कैंप भी लगेगा
उड़ीसा सेवा समिति द्वारा लगने वाले इस कैंप में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जा रहा है। इस कैंप में ब्लड शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन की जांच होगी। इसके साथ ही सामान्य फिजिशियन भी मरीजों की जांच करेंगे। जिन महिलाओं या लोगों में खून की कमी पाई जाएगी, उनको मुफ्त में दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन