{"_id":"641dfa97c13df52ec6043e85","slug":"pitbull-injured-a-nine-year-old-child-ghaziabad-news-c-30-1-60972-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नौ साल के बच्चे को पिटबुल ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नौ साल के बच्चे को पिटबुल ने किया जख्मी
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ के ए-ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे नौ साल के निरीक्ष को पड़ोसी के पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हाथ, पैर, कमर पर काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। छात्र लहूलुहान हालत में किसी तरह कुत्ते के चंगुल से छूटा और रोता हुआ घर में घुस गया। छात्र के पिता ने पड़ोसी से विरोध जताया तो उनसे अभद्रता की। सूचना पर पहुंची शालीमार गार्डन थाने की पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में छात्र के पिता अजय गर्ग ने पड़ोसी पर साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
डीएलएफ कॉलोनी में पतंजलि स्टोर चलाने वाले अजय गर्ग का नौ साल का बेटा निरीक्ष दिल्ली के स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे वह पड़ोस के बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी का कुत्ता पिटबुल भी घर के बाहर खुला घूम रहा था। जैसे ही बच्चों ने खेलते हुए घर से आगे कदम बढ़ाया तो पिटबुल ने निरीक्ष पर हमला कर दिया। छात्र के पेट, हाथ व पैर पर पिटबुल के दांत लगने से खून निकलने लगा। किसी तरह पिटबुल से छूटकर बच्चा रोते हुए घर में घुस गया। छात्र के चाचा विजय गर्ग का आरोप है कि घटना की शिकायत परिवार के लोगों ने पड़ोसी से की तो उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं, पड़ोसी ने पिटबुल को बिना सुरक्षा मानकों के खुले में छोड़ रखा था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां पता चला कि कुत्ते के काटने के विवाद पर पड़ोसी और छात्र के परिजनों के बीच मारपीट हुई। इस बीच तीसरे पक्ष ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। उनकी पहचान कर थाने ले आए। वहां मारपीट के मामले में तीनों पक्षों ने समझौता कर लिया, जबकि छात्र के पिता अजय गर्ग ने साहिबाबाद पुलिस को कुत्ते के मालिक मोरिस टोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
-
तीन नस्ल के कुत्तों को पालने पर बना प्रतिबंध का बायलॉज, शासन से अनुमति का इंतजार :
शहर में लगातार बढ़ रहे कुत्तों के काटने के मामलों में कमी लाने के लिए नगर निगम ने पिछले महीने तीन नस्ल के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध के लिए बायलॉज तैयार किया था, जिनमें पिटबुल, रॉटविलर व डोगो अर्जेटीनो शामिल है। हालांकि इस पर अनुमति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने लोगों ने इस पर आपत्ति भी मांगी थी।
विज्ञापन
कुत्ते को पालने के यह है नियम :
खूंखार कुत्तों को अच्छे से प्रशिक्षण के बाद पाला जा सकता है
नगर निगम में पंजीकरण अनिवार्य है
नियमित समय अंतराल पर टीकाकरण जरूरी
आबादी के बीच कुत्तों को घूमने टहलने पर पाबंदी
कुत्ता घुमाते समय मुंह पर मजल (जाली) लगाना जरूरी
रस्सी से बांधकर कुत्तों को मजबूती से पकड़ना
बिना रस्सी से बांधे कुत्तों को घुमाने-टहलाने पर पाबंदी
कुत्तों के काटने के मामले : 05 नवंबर को भारत सिटी में सुरक्षा कर्मी को कुत्ते ने काटा
01 नवंबर को शिप्रा सनसिटी फेस 2 में एक युवक को कुत्ते ने काटा
19 अक्तूबर को मोहन नगर के पार्स्वनाथ सोसायटी में पागल कुत्ते ने 7 लोगों को काटा
7 अक्तूबर को आम्रपाली सोसायटी में कुत्ते ने एक बच्चे को काटा
10 सितंबर को शिप्रा रिवेरा सोसायटी में कुत्ते ने महिला को काटा
-
कुत्ते ने हमला कर दिया तो क्या करें : 1.अगर छिपने की जगह नहीं है तो भागे नहीं क्योंकि इंसान कुत्तों से तेज नहीं भाग सकते
2.अगर हाथ में कुछ सामान है तो उसे कुत्ते को दे दें, तब कुत्ता उस पर झपटेगा
3. दिमाग ठंडा रखें, चिल्लाएं नहीं, यदि आप लंबे हैं तो सीधे खड़े रहे
4. अगर आप गिर गए हैं तो खुद को गोल बॉल की तरह बनकर पेट और गर्दन को बचा लें
5. यदि आपने जैकेट पहनी है तो उसे तुरंत उतारकर हाथ पर बांध लें और उसे एक ढाल की तरह उपयोग करें
यदि कुत्ते ने काट लिया है तो क्या करें :
कुत्ते के काटने के बाद खून निकल रहा है तो कपड़े-तौलियो से दबाकर बंद कर लें
घाव को एंटीसेप्टिक घोल से साफ करें, कुछ नहीं है तो साबुन का प्रयोग करें
तुरंत सबसे नजदीक के अस्पताल जाएं और वहां चिकित्सक को दिखाकर टीका लगवाएं।
नगर निगम अधिकारी का वर्जन : कुत्ता पालने के लिए नगर निगम ने गाइड लाइन जारी की है। डीएलएफ में बच्चे को पिटबुल से काटने का मामला संज्ञान में है। इस मामले में गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
- डॉ अनुज कुमार, नगर निगम पशु चिकित्सक अधिकारी