{"_id":"6877fae6e6a9a5e58a00cf52","slug":"phoenix-foundation-became-the-winner-due-to-arshyans-bowling-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-678549-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अर्शयान की गेंदबाजी से फिनिक्स फाउंडेशन बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अर्शयान की गेंदबाजी से फिनिक्स फाउंडेशन बना विजेता
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे शील मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हर्ष स्पोर्ट्स क्लब और फिनिक्स क्रिकेट फाउंडेशन के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में फिनिक्स फाउंडेशन ने चार विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर हर्ष स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.5 ओवर में 164 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। विशांत ने 36, युवराज चोपड़ा ने 32 और अक्षत अरोड़ा ने 26 रन बनाए। विरोधी टीम से अर्शयान मेहंदी ने चार और रमन गुप्ता ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए फोनिक्स की टीम ने 38.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। मयंक ने 58, ईशान झा ने 33 और अनुभव ने 31 रन बनाए। हर्ष स्पोर्ट्स से गेंदबाजी में विशांत ने दो विकेट लिए। मयंक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।