फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PhD interviews for candidates in the 'released' (avmukta) category will be held on November

Ghaziabad News: अवमुक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों का पीएचडी साक्षात्कार 14 नवंबर को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
PhD interviews for candidates in the 'released' (avmukta) category will be held on November
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शारीरिक शिक्षा विषय में पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी है। अवमुक्त श्रेणी के अभ्यर्थियों को 14 नवंबर को सुबह 10 बजे साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। यह साक्षात्कार विश्वविद्यालय परिसर स्थित शारीरिक शिक्षा विभाग में होगा। विश्वविद्यालय ने 25 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरे हैं, उन्हें अब शोध सलाहकार समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक अभिलेख लाने होंगे। साथ ही, उनकी स्वप्रमाणित प्रतिलिपियां भी अनिवार्य हैं। भरे गए आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र की एक-एक प्रति भी लानी होगी। पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और पहचान पत्र भी आवश्यक हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को जाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। नेट, जेआरएफ या पीएचडी प्रवेश प्रमाणपत्र भी साथ लाने होंगे। प्रस्तावित शोध क्षेत्र के बारे में 500 शब्दों का एक लेख प्रस्तुत करना होगा। यदि लागू हो तो नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लाना होगा। पार्ट टाइम पीएचडी के लिए अर्हता संबंधी दस्तावेज भी आवश्यक हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होंगे, उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed