1001 का भरवाया डीजल, दिए 1000: एक रुपये को लेकर पेट्रोल पंप बना जंग का मैदान, जमकर चले लात-घूसे; VIDEO
बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। आरोप है कि डीजल मशीन पर काम करने के दौरान एक युवक पंप पर आया और 1001 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान युवक ने केवल 1000 रुपये दिए। जब रिंकू ने एक रुपये बाकी होने की बात कही गई तो वह खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताते हुए विवाद करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुरादनगर स्थित पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के पास मौजूद पंप पर एक रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पंप कर्मी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत अन्य लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। आरोप है कि डीजल मशीन पर काम करने के दौरान एक युवक पंप पर आया और 1001 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान युवक ने केवल 1000 रुपये दिए। जब रिंकू ने एक रुपये बाकी होने की बात कही गई तो वह खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताते हुए विवाद करने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से चला गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद ग्राम प्रधान झब्बर सिंह अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और विवाद बढ़ाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे रिंकू घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात 20 मई की है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज 24 मई रविवार रात हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान झब्बर सिंह, अनुज निवासी मथुरापुर गांव और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.