{"_id":"6ae3a73bfba9b3154308ab0f","slug":"pet-today-the-challenge-of-managing-arrangements-across-44-centers-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1011921-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीईटी आज, 44 केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीईटी आज, 44 केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने की चुनौती
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 शुक्रवार को जिले के 44 केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए 1680 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 840-840 शिक्षक शामिल हैं।
पीईटी का आयोजन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को किया जा रहा है। शुक्रवार को परीक्षा का दूसरा दिन है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे और प्रवेश नहीं मिलेगा अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र और उसकी छायाप्रति लानी होगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और ब्लूटूथ समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सतर्कता
परीक्षा के लिए दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बृहस्पतिवार रात से ही गाजियाबाद जंक्शन पहुंचने लगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की गश्त बढ़ा दी गई। जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों से अभ्यर्थियों का आवागमन शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और टिकट काउंटरों पर भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कौशांबी डिपो के आरएम केशरीनंदन ने बताया कि अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए डिपो में पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में रहेगा अवकाश
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बुधप्रिय सिंह ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में सूचना जारी की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
पिछली परीक्षा की अव्यवस्थाओं से सबक लेने की चुनौती
25 अक्तूबर को हुई परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस संबंध में अमर उजाला अखबार में प्रमुखता के साथ खबर भी प्रकाशित की गई थी। नोडल अधिकारी और एडीएम सिटी विकास कश्यप की ओर से अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कंपनी की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने की बात भी कही गई थी। ऐसे में शुक्रवार को होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रवेश, केंद्रों पर व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।