{"_id":"680e78cb6bdcad5fa8098440","slug":"person-dies-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-621914-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 पर वाहन के इंतजार में खड़े व्यक्ति रूपेश शर्मा बेकाबू वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नूरनगर सिहानी निवासी बंटी ने बताया कि उनके पिता रूपेश शर्मा हाईवे पर मधुबन फार्म हाउस के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी वाहन चालक को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।