फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People troubled by intermittent power supply; electricity remained off for four hours.

Ghaziabad News: बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान, चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
People troubled by intermittent power supply; electricity remained off for four hours.
साहिबाबाद। टीएचए में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सात इलाकों में बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों को परेशान किया। कई स्थानों पर करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से समय-समय पर मरम्मत और सुधार कार्य कराए जाने के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि गर्मियों में ऊर्जा निगम ने कई बार चार से पांच घंटे के शटडाउन लेकर कार्य कराए थे। इसके बावजूद 33 केवी लाइन में खराबी के कारण दिन में दो से तीन बार बिजली गुल होने की समस्या सामने आती है। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-3 निवासी हरीश यादव ने बताया कि बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा निगम कई बार सुधार कार्य करा चुका है, लेकिन ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को सुबह सात से नौ बजे तक बिजली बार-बार ट्रिप होती रही। दोपहर 12 से एक बजे तक आपूर्ति बंद रही। हरीश यादव के मुताबिक, पूरे दिन में चार से पांच घंटे तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी रितु ने बताया कि मंगलवार को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या ने भी परेशान किया। उन्होंने हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान होने में काफी समय लगा। वहीं जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि कई इलाकों में पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य कराया गया था। इसके लिए करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed