{"_id":"694d901dc7b9fa21120757bf","slug":"people-put-up-posters-welcome-to-the-worst-society-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1037-789612-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोगों ने लगाए पोस्टर... सबसे खराब सोसायटी में स्वागत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोगों ने लगाए पोस्टर... सबसे खराब सोसायटी में स्वागत है
विज्ञापन
हापुड़ रोड स्थित पंचशील सोसायटी में प्रदर्शन करते निवासी। स्रोत: जागरूक पाठक
गाजियाबाद। हापुड़ रोड स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में रह रहे लोग अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। सोसायटी परिसर में निवासियों ने ''''वेलकम टू द वर्स्ट सोसायटी’, ''''वी आर इन ट्रबल’, ''''फ्लैट फॉर सेल'''' जैसे पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सोसायटी में न तो सुरक्षा व्यवस्था है और न ही नियमित मेंटीनेंस हो रहा।
आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सोसायटी में कई कार्य अब भी अधूरे हैं। इसके बावजूद बिल्डर ने नोटिस चस्पा कर एक तारीख तक एओए हैंडओवर लेने का दबाव बनाया है। चेतावनी दी गई है कि यदि हैंडओवर नहीं लिया गया तो बिल्डर सोसायटी छोड़ देगा।
यहां रहने वाले सचिन तोमर का कहना है कि पिछले 10 दिनों से सोसायटी में सफाई नहीं हुई। अनुज शर्मा व भव्य चौहान ने बताया कि इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट के यहां भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया। रितु पाठक ने बताया कि बदहाल हालात से परेशान होकर कई लोग फ्लैट बेचकर यहां से जाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पंचशील ग्रुप के सीईओ अंकुर नागर ने बताया कि हाल के दिनों में सोसायटी के कुछ निवासियों ने स्टाफ के साथ गाली-गलौज व बदतमीजी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। इस वजह से कई कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए, जिससे काम प्रभावित हुआ है। नए स्टाफ की तैनाती की जा रही है।
मेंटीनेंस को लेकर सीईओ ने कहा कि सोसायटी बने 12-13 साल हो चुके हैं, लेकिन मेंटीनेंस दर में बढ़ोतरी नहीं की गई। न ही निवासी हैंडओवर लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मात्र एक रुपये 56 पैसे प्रति वर्गफीट में मेंटीनेंस कर पाना मुश्किल है।