फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People of Valmiki community who went to meet Chandrashekhar Azad in Ghaziabad were attacked beaten with sticks

Video: चंद्रशेखर आजाद से मिलने गए वाल्मिकी समाज के लोगों पर हमला, पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने डंडों से पीटा

Sat, 24 Aug 2024 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

बाल्मिकी समाज के लोगों का कहना है कि वे सफाई कर्मियों की समस्या को उनके सामने रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी के लोगों ने उन लोगों को वहां से हटाने के लिए अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। 

विज्ञापन
People of Valmiki community who went to meet Chandrashekhar Azad in Ghaziabad were attacked beaten with sticks
चंद्रशेखर आजाद से मिलने गए बाल्मिकी समाज के लोगों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित नवयुग मार्केट में आयोजित भाईचारा सम्मेलन में आए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिलने पहुंचे वाल्मिकी समाज के लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आजाद सामाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। 

विज्ञापन

बाल्मिकी समाज के लोगों का कहना है कि वे सफाई कर्मियों की समस्या को उनके सामने रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी के लोगों ने उन लोगों को वहां से हटाने के लिए अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग लाठी डंडों से युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में आकाश कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वीडियो में हमलावर पुलिस के सामने ही युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आंबेडकर पार्क में चंद्रशेखर आजाद का एक सम्मेलन था। वह अपने तीन साथियों के साथ आंबेडकर पार्क के पास थे। चंद्रशेखर के आने पर वह उनकी कार के पास जाकर सफाई कर्मियों की समस्या के बारे में बता रहे थे। तभी उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से उन्हें वहां से हटाने के लिए कहा। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके सिर पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। उनके साथ प्रमोद को भी इसमें काफी चोट आई है।

विज्ञापन

डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर हमलावरों को पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभा का माहौल बिगाड़ने का आरोप
पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए जा रहे सतपाल चौधरी ने बताया कि बीजेपी के लोगों ने सभा को खराब करने का प्रयास किया था। वह काले झंडे लेकर आए थे। जिसका पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed