फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People of nomadic community blocked Garh Road due to power cut in their houses In Hapur

Hapur: घुमंतू समाज के घरों की काटी लाइट, गढ़ रोड पर लगाया जाम; बोले- आवेदन के बाद भी नहीं मिलता कनेक्शन

Tue, 20 Aug 2024 09:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

घुमंतू जाति के लोगों का कहना है कि वह कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
People of nomadic community blocked Garh Road due to power cut in their houses In Hapur
बिजली बहाली की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास अस्थाई आवासों में रहने वाले घुमंतू समाज के लोगों की ऊर्जा निगम की टीम द्वारा बिजली काट दी गई। जिससे गुस्साए समाज के लोगों ने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि थोड़ी ही देर में पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत करा दिया।

विज्ञापन


गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के आसपास घुमंतू समाज के लोग वर्षों से रहते हैं। पिछले काफी दिनों से इनके घरों की बिजली कटी हुई है। 15 अगस्त को भी इस समाज के लोगों ने एसई कार्यालय पर धरना दिया था। इनकी मांग है कि इनके घरों पर भले ही मीटर लगाए जाएं, लेकिन इन्हें बिजली सप्लाई दी जाए। समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार की देर शाम उन्होंने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।

विज्ञापन

हालांकि पास ही पुलिस चौकी होने के कारण जल्दी ही पुलिस ने जाम खुलवा दिया। इन लोगों का कहना है कि बिजली के कनेक्शन विद्युत निगम की टीम ने काट दिए थे। तभी से वह अंधेरे में रह रहे हैं। घुमंतू जाति के लोगों का कहना है कि वह कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं दिया जाता है। तरह तरह के नियम बताकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार का कहना है कि नियमानुसार इस समाज के लोगों को राहत दिलाने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed