{"_id":"67461f8456569e7aca0bf1e4","slug":"people-got-angry-after-finding-remains-of-cows-demonstrated-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104508-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गोवंश के अवशेष मिलने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित कान्हा एंक्लेव कॉलोनी के पास झाड़ियों में मंगलवार दोपहर गोवंश के अवशेष मिलने से रोष पैदा हो गया। घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गोकशी की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, बजरंग दल के नेता मधुर नेहरा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से गोवंश के अवशेष गड्ढे में दबवा दिए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अवशेष जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अज्ञात के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज किया गया है।