{"_id":"6ada6ddcc6a1188eda0d7d2e","slug":"people-distressed-by-power-cuts-department-remains-oblivious-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1006238-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, विभाग बेखबर
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के ट्रांस हिंडन से लेकर पुराने शहर के इलाकों तक बृहस्पतिवार को बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। नंदग्राम, घुकना, प्रतापविहार और लालकुआं क्षेत्र में बार-बार सप्लाई बंद होने से जहां लोगों के घरों में रखे उपकरण शोपीस बन गए, वहीं पेयजल को लेकर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। अधिकारियों से लेकर हेल्पलाइन तक शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
नंदग्राम निवासी आलोक त्यागी ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक रुक-रुक कर चलता रहा। एक बार लाइट जाने के बाद घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। स्थिति यह रही कि दोपहर के समय जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तभी तीन से चार घंटे तक लगातार बिजली गुल रही। बिजली न रहने का सीधा असर कॉलोनियों की जलापूर्ति पर पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
शिकायत केंद्र से मिलता रहा रटा-रटाया जवाब : उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्रों और बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने पर या तो कोई रिसीव नहीं करता, या फिर ऊपर से मेन लाइन ट्रिप है और फॉल्ट ढूंढ रहे हैं कहकर फोन काट दिया जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित कटौती का यह सिलसिला तत्काल नहीं थमा, तो वे सड़कों पर उतरकर सबस्टेशन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता जोन एक पवन अग्रवाल का कहना है कि लोकल फॉल्ट की वजह से कुछ फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या आई थी। संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर लाइन दुरुस्त कराई गई है। आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।