फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   penshoners dimond cmo

Ghaziabad News: मेडीक्लेम प्रक्रिया में सरलीकरण की मांग को लेकर  सीएमओ से मिले  पेंशनर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
penshoners dimond cmo
मेडीक्लेम प्रक्रिया में सरलीकरण की मांग को लेकर
विज्ञापन


 सीएमओ से मिले  पेंशनर

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मेडीक्लेम संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ अखिलेश मोहन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों को आ रही कठिनाइयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।

संस्थान के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 50 हजार रुपये तक के क्लेम के लिए एमएमजी अस्पताल या संयुक्त जिला अस्पताल में दावा प्रस्तुत करना होता है, जबकि 50 हजार से अधिक की राशि के दावे सीएमओ कार्यालय में स्वीकार किए जाते हैं।
विज्ञापन

राजकुमार सिंह ने कहा कि नियम होने के बावजूद पेंशनर्स को बार-बार क्लेम प्रस्तुत करने की आवश्यकता पड़ रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार दस्तावेजों की बार-बार मांग की जाती है या फाइलें लंबित पड़ी रहती हैं, जिससे समय पर भुगतान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के पदाधिकारियों ने सीएमओ से अनुरोध किया कि मेडीक्लेम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाया जाए ताकि बुजुर्ग पेंशनर्स को सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि क्लेम की समय सीमा निर्धारित की जाए और विभागीय स्तर पर समन्वय बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed