{"_id":"6ade6db44f552bb18b0dea4d","slug":"pda-felicitation-ceremony-cancelled-after-permission-denied-akhilesh-targets-the-bjp-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25841-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अनुमति नहीं मिलने पर पीडीए सम्मान समारोह रद्द, अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अनुमति नहीं मिलने पर पीडीए सम्मान समारोह रद्द, अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना
विज्ञापन
लोनी। गढ़ी गांव में रविवार को प्रस्तावित पीडीए सम्मान समारोह और साइकिल वितरण कार्यक्रम प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण रद्द हो गया। आयोजन के निरस्त होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। कार्यक्रम में कैराना सांसद इकरा हसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। साइकिल लेने पहुंची छात्राएं निराश होकर लौटीं। गढ़ी गांव निवासी आयोजक अनुज ने दसवीं और बारहवीं में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को साइकिल बांटने की योजना बनाई थी।
कार्यक्रम स्थल सरकारी भूमि पर था, जिस पर लोनी नगर पालिका परिषद ने बिना अनुमति मंच और टेंट लगाने पर करीब 10.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिशासी अधिकारी की मांग पर पुलिस ने बुलडोजर से सरकारी भूमि खाली करा दी। अनुज ने बाद में एक निजी फार्म हाउस पर कार्यक्रम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वहां भी अनुमति नहीं दी। अनुज ने भाजपा और अधिकारियों पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। नगर पालिका से अनुमति नहीं लेने पर संबंधित अधिकारी ने जुर्माना लगाया है।
बुलडोजर चलवाकर शिक्षा और प्रतिभाओं का किया विरोध
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए समाज की मेधावी बेटियों के लिए गाजियाबाद के लोनी में प्रस्तावित साइकिल वितरण कार्यक्रम के रद्द होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा ने कार्यक्रम स्थल पर बुलडोजर चलवाकर शिक्षा और प्रतिभाओं का विरोध किया है। अखिलेश ने बताया कि 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाली पीडीए समाज की एक हजार बेटियों को साइकिल बांटने की योजना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम रोकने की कोशिश हुई तो पीडीए प्रहरी घर-घर जाकर साइकिल बांटेंगे और साइकिल सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने भाजपा पर महिला विरोधी और सामंती सोच रखने का भी आरोप लगाया। संवाद