फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PCS officers have surrendered BS Ojha

पीसीएस अधिकारी बीएस ओझा ने किया सरेंडर

Tue, 23 Aug 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 23 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
PCS officers have surrendered BS Ojha
कोर्ट
आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे यूपी के सीनियर पीसीएस अफसर बीएस ओझा ने सोमवार को सीबीाआई विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


लगातार फरार चल रहे बीएस ओझा के खिलाफ कोर्ट ने पिछले दिनों गैर जमानती वारंट जारी किया था। अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में पेश होने के साथ ही बीएस ओझा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन, हाईपरटेंशन, ब्लड़ प्रेशर और शुगर आदि गंभीर बीमारियों से पीड़ित है और इनका इलाज अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन


इसी के चलते उसे दवाइयां साथ ले जाने की अनुमति दी जाए। अपनी अर्जी में आरोपी ने यह भी कहा है कि वह कमजोर दिल का व्यक्ति है, उसे जेल से कोर्ट में पेशी के लिए प्राइवेट वाहन और विशेष गारद की अनुमति भी दी जाए। इस अर्जी पर कोर्ट बाद में सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएफ घोटाला: आपूर्ति निरीक्षक दीपक ने दर्ज कराए बयान
चर्चित नजारत कांड (पीएफ घोटाला) में सोमवार को सीबीआई विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने इस मामले के वादी दीपक को बतौर गवाह पेश किया।


गाजियाबाद में हुए इस चर्चित घोटाले के मामले में जिला पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात रहे दीपक ने ही तत्कालीन डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की आगामी कार्यवाही के लिए विशेष न्यायाधीश ने अब 5 सितंबर की तारीख नियत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed